09-02-2025-to-15-02-2025 साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: 09-फ़रवरी-2025-से-15-फ़रवरी-2025

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

 

कार्यक्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कानून से जुड़े मामलों के लिए यह सप्ताह बहुत शुभ है। धर्म-कर्म के कामों के प्रति रुचि बढ़ेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परंतु घर में क्लेश के कारक न बनें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को हानि पहुँच सकती है। सरकारी काम मुश्किल परिश्रम के बाद ही पूर्ण होंगे।

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli

वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो

 

यह सप्ताह अविवाहित लोगों के लिए उत्तम साबित होगा। मीडिया से जुड़े जातकों को बेहतरीन लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता रहेगी। परंतु नए व्यापार में निवेश न करें। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है।

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह

 

यह सप्ताह बहुत उत्तम साबित होने वाला है। कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग में शानदार फल मिलेगा। वैवाहिक जीवन में संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। परंतु इस सप्ताह अधिकारियों के साथ झगड़े और विवाद की संभावना बनेगी। दस्तावेजों से जुड़े मामलों में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों को लेकर बिगड़े हुए हालात सुधरेंगे। बच्चे पढ़ाई-लिखाई में उन्नति प्राप्त करेंगे। परंतु सप्ताह की शुरुआत में नकारात्मक भावों को उत्पन्न न होने दें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। कोर्ट से संबंधित मामले परेशान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत उत्तम रहने वाला है। आय के नए स्रोत इस सप्ताह खुलने के योग बन रहे हैं। कहीं विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। परंतु सप्ताह का मध्य भाग तनावग्रस्त हो सकता है। सफलता पाने के लिए कोई शॉर्टकट न अपनाएँ। नशे से दूर रहें। अनावश्यक वस्तुओं पर अत्यधिक खर्च न करें।

यह भी पढ़ें: Astroscience App

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो

 

यह सप्ताह आपके लिए बहुत उत्तम रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विपरीत लिंगी लोग आपसे काफी खुश रहेंगे। उद्योगों में काफी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। परंतु सप्ताह के मध्य में पारिवारिक कलह होने की आशंका रहेगी। सम्पत्ति से संबंधित दस्तावेजों को लेकर घर में कलह बन सकता है।

यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

कार्यस्थल पर आपके काम को काफी लोग महत्व देंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत उत्तम रहने वाला है। निजी जीवन में शांति रहेगी। परंतु आपको गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी से काम लेना चाहिए। घर में कुछ कलह-क्लेश का माहौल हो सकता है। आपको स्वास्थ्य में परेशानियाँ देखने को मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए लाभदायक रहेगा। सभी काम शांतिपूर्ण तरीके से हो जाएंगे। व्यापार को फैलाने की योजना बनाएंगे। परंतु व्यर्थ के कामों में धन बर्बाद हो सकता है। किसी को भी किसी भी तरह की आर्थिक निवेश की सलाह न दें।

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे

 

यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है, इस सप्ताह आप नई तकनीक सीख सकते हैं। आर्थिक रूप से यह सप्ताह आपके लिए लाभदायक साबित होगा। वकीलों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से सहायक रहेगा। परंतु इस सप्ताह आपको नकारात्मकता नहीं रखनी है। विपरीत लिंगी लोगों के साथ उचित दूरी कायम रखें।

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

नया व्यापार खोलने के लिए अवसर मिल सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। बीमारी से आपको छुटकारा मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभा पाएंगे। परंतु इस सप्ताह गैस और सिरदर्द जैसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय खराब हो सकता है।

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द

 

कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। बुध की अच्छी स्थिति के कारण विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय रहेगा। उच्च अधिकारियों की तरफ से आपको आपके काम के लिए प्रशंसा मिलेगी। परंतु उधार लेन-देन दुखदायी हो सकता है। फ्लू जैसी बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। इस सप्ताह शेयर बाजार में बिल्कुल निवेश न करें, नुकसान होने के योग बन रहे हैं।

मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि

 

वकालत वर्ग के लोगों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है। सप्ताह के शुरू में ही आप अपना काम संपूर्ण तरीके से कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। परंतु घरवालों के साथ कलह-क्लेश के हालात उत्पन्न हो सकते हैं। वाहन चालक सावधानी पूर्वक चलें। प्रेमीजन के साथ मनमुटाव न रखें।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे-
https://shorturl.at/deLT9

Back to blog