november-rashifal

Monthly Horoscope (November Month,2024) | मासिक राशिफल

मेष (Aries)

 

नवम्बर माह की शुरुआत शानदार रहेगी। टाइम मैनेजमेंट से रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है और विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। मित्र और संबंधी आपकी योग्यता की सराहना करेंगे परन्तु रिश्तों में तालमेल बनाए रखें और गुस्से व जल्दबाजी से बचें। बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें और पड़ोसियों से विवाद से बचें। लेनदेन में सावधानी बरतना आवश्यक है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है, लेकिन लाभ पाने में समय लगेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में संवाद से गलतफहमियों को सुलझाएं। अत्यधिक कार्यभार से बचें। सिर दर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है, आहार संयमित रखें।

 

शुभ रंग: मेहरून

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Remedies for Marriage Problems

 

वृषभ (Taurus)

 

वृषभ राशि के जातकों के लिए नवम्बर में विभिन्न स्रोतों से आय होने की संभावना है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे, और संतान से जुड़ी गतिविधियों में सफलता मिलेगी। आपका समय रचनात्मक और सामाजिक कार्यों में व्यतीत होगा, और महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। हालांकि, घर की मरम्मत में अधिक खर्च हो सकता है। निवेश में जल्दबाजी न करें, और विदेश जाने के प्रयासों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। व्यवसाय में रुकावटें दूर होंगी, और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए योग और ध्यान करें।

 

शुभ रंग: हरा

 

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

 

मिथुन (Gemini)

 

इस महीने नए अवसर और चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन समय प्रबंधन से आप उन्हें सुलझा लेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य सफल होंगे और युवा प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करेंगे। लापरवाही और आलस से बचें। ज्यादा आत्मकेंद्रित होने से संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आंतरिक समस्याएँ आ सकती हैं। कर्मचारियों पर नजर रखें और योजनाओं को गुप्त रखें। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ यात्रा का योग बनेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं| पुराना रोग उभर सकता है, नियमित जांच कराएं। पेट में संक्रमण की समस्या हो सकती है। आयुर्वेदिक उपाय अपनाएं और गर्भवती महिलाएं विशेष ध्यान दें।

 

शुभ रंग: पीला

 

यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra

 

कर्क (Cancer)


यह महीना परिवार में खुशियां लाएगा। अविवाहित सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आ सकता है। आप कठिन काम भी मेहनत से हल कर लेंगे, और घर में शांति और सुकून रहेगा परन्तु महीने की शुरुआत में खर्चे बजट बिगाड़ सकते हैं। भाइयों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें और गुस्से पर काबू रखें। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें और ओवर कॉन्फिडेंस से बचें। नए निवेश से पहले अच्छी जांच करें और अनुभवी लोगों से सलाह लें। परिवार में समस्याएं होंगी, लेकिन उन्हें सुलझाने की जिम्मेदारी आपकी है। खांसी, जुकाम की समस्या हो सकती है। इम्यून सिस्टम मजबूत रखें और गरिष्ठ भोजन से बचें।

 

शुभ रंग: सफेद

 

सिंह (Leo)

 

इस माह आप गजब की ऊर्जा से भरे रहेंगे, और अधिकतर काम समय पर पूरे होंगे। भूमि-संपत्ति के मामलों में फैसला आपके पक्ष में रहेगा, और निजी समस्याएं हल होंगी। संतान की जरूरतों पर अधिक खर्च हो सकता है। आलस से बचें और काम में देरी न करें। गलत भाषा से संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए बोलचाल में संयम रखें। कारोबार बढ़ाने के लिए यह समय अनुकूल है। विदेशी और होलसेल व्यवसाय में अवसर मिलेंगे। सॉफ्टवेयर क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, प्रमोशन की संभावना भी है। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, वरना प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान हो सकती है। काम के साथ आराम और सही आहार का ध्यान रखें।

 

शुभ रंग: सुनहरा

 

यह भी पढ़ें: Panna Emerald Gemstone

 

कन्या (Virgo)

 

इस माह धन, मान-सम्मान में वृद्धि होगी, और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास के साथ आप हर समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे। परन्तु यात्रा के दौरान अचानक खर्चे हो सकते हैं। निकट संबंधियों से वाद-विवाद से बचें, और विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। कारोबार में सुधार होगा और नए फायदे के स्रोत मिलेंगे। कारोबारी महिलाओं के लिए यह समय अनुकूल है। सरकारी नौकरी वालों को अतिरिक्त कार्यभार रहेगा, जिससे परिवार को कम समय दे पाएंगे। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर होगी, और प्रेम संबंधों को विवाह की स्वीकृति मिल सकती है। एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो सकती है, इसलिए पानी का सेवन बढ़ाएं।

 

शुभ रंग: हल्का हरा

 

यह भी पढ़ें: Lahsuniya Cat's Eye Gemstone

 

तुला (Libra)

 

यह महीना मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। वर्तमान स्थिति पर ध्यान केंद्रित करना उचित होगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके आत्मसम्मान को बढ़ाएगी। विशेष योजनाओं में निवेश फायदेमंद रहेगा, और परिवार के मुद्दों को धैर्य से सुलझाएं, साथ ही महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लें। भूमि या वाहन के लिए ऋण लेने की योजना बन सकती है| नया व्यवसाय शुरू होगा, लेकिन कुछ परेशानियां भी आएंगी। पार्टनरशिप में पारदर्शिता बनाए रखें। सरकारी नौकरी वाले अपने प्रोजेक्ट पर ध्यान दें, क्योंकि काम का प्रेशर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। खांसी, जुकाम, और बुखार की स्थिति रह सकती है। आराम करें और उचित इलाज लें।


शुभ रंग: नीला

 

वृश्चिक (Scorpio) 


इस महीने आपकी समस्याओं का समाधान होगा। आपके कर्मों से भाग्य का निर्माण होगा, और आप अपने व्यवहार से लोगों में बेहतरीन छवि बनाएंगे। धन और समय का सही प्रबंधन करें। घरेलू मामलों में दूसरों की बातों पर ध्यान दें और अपनी बात पर अड़े न रहें। प्रॉपर्टी से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं। व्यवसाय में मेहनत आवश्यक है; लापरवाही से नुकसान हो सकता है। स्टाफ की सलाह पर अमल करें। पार्टनरशिप में सफलता मिलेगी। नौकरी में सीनियर्स के साथ संबंध अच्छे रखें। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक मुद्दों पर अनबन हो सकती है; सामंजस्य से सुलझाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें; संक्रमण या सूजन की समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच करवाते रहें।

 

शुभ रंग: लाल

 

धनु (Sagittarius)

 

इस महीने समय और धन के उचित प्रबंधन से कई परेशानियों से राहत मिलेगी। परिवार की समस्याओं का समाधान होगा, और शॉपिंग में अच्छा समय बिताएंगे। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें और बिना मांगे सलाह न दें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ समय बिताएं; इससे महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। कारोबार बढ़ाने की योजना बनाते समय सोच-समझकर निर्णय लें। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में शुभ अवसर हैं। ऑफिस में छोटी गलतियों से सीनियर्स के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। पति-पत्नी के बीच विश्वास और सहयोग बनाए रखें, इससे घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अधिक काम करने से सर्वाइकल और कंधों में दर्द हो सकता है, व्यायाम करें।


शुभ रंग: पीला

 

मकर (Capricorn)

 

यह महिना आपके लिए सुखद रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत होगी, लेकिन लक्ष्य प्राप्ति के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय बिताएंगे और घर में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। बड़े निर्णय लेते समय स्वजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। बच्चों की समस्याओं को हल करने के लिए समय निकालें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी; स्टाफ का सहयोग मिलेगा, लेकिन काम की गति मंद होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के काम से बॉस प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी और परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में मित्रों के हस्तक्षेप से दिक्कतें आ सकती हैं।शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। तनाव और चिंता से बचें; जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी।

 

शुभ रंग: भूरा

 

कुंभ (Aquarius)

 

वरिष्ठ और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे, जिससे रुके काम पूरे हो सकते हैं। स्पिरिचुअल गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। प्रतिकूलताओं में मन को स्थिर रखने की कोशिश करें। भाइयों के साथ संबंध सुधारने का प्रयास करें। संतान की गतिविधियों से तनाव संभव है। कानूनी नियमों का उल्लंघन मुश्किल में डाल सकता है। निवेश के लिए समय अनुकूल है, खासकर रियल एस्टेट में अच्छी डील होने की संभावना है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम पर ध्यान देने की जरूरत है,उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा। घर की समस्याओं को आपसी सामंजस्य से हल करें। गैस और पेट में इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं; खान-पान में परहेज रखें। प्राणायाम करना आवश्यक है।

 

शुभ रंग: नीला

 

मीन (Pisces)

 

पिछले समय की समस्याओं का समाधान मिलेगा, और नजदीकी संबंधियों के साथ विवाद मध्यस्थता से सुलझ जाएगा। आपके मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। त्यौहार की तैयारी में बजट का ध्यान रखें, अन्यथा आर्थिक संकट में पड़ सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें और सौम्यता बनाए रखें। विदेश जाने के इच्छुक लोग अपने दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। कारोबार में कार्यभार बढ़ेगा। सरकारी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावशाली लोगों की मदद लें। युवाओं को नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक सुख और खुशनुमा माहौल बना रहेगा। असंतुलित खान-पान से बचें; जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित योग और व्यायाम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखें।

 

शुभ रंग: हरा
Back to blog