मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
इस माह ग्रह गोचर आपके पक्ष में हैं। विपरीत लिंग के जातक आपसे काफी खुश रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। संतान की शिक्षा की ओर से आप निश्चिंत रहेंगे। आपके ऊपर कार्यभार काफी ज्यादा रहेगा फिर भी आप बखूबी कार्य कर पाएंगे। अपने ऊपर धन अधिक खर्च होगा। कार्य संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। एक साथ अनेक कार्य संभालने पड़ सकते हैं। महीने के उत्तरार्ध भाग से आपके रुके हुए कार्य होने शुरू हो जाएंगे। धन उधार देने से आपको बचना है। आरोप–प्रत्यारोप के कारण व्यापारिक संबंध खराब हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
कार्य में आपकी रुचि अच्छी रहेगी। ऑनलाइन प्लेटफार्म और सोशल मीडिया से जुड़े प्रकल्पों में काफी सक्रियता दिखाएंगे। सामाजिक कार्य करने में आपकी रुचि रहेगी। राजनीति में अच्छे पद पर पहुँच सकते हैं। इस माह कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। जो भी जातक उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना चाहते हैं, उनके लिए यह महीना काफी अच्छा है। आय को बढ़ाने के नए स्त्रोत खुलेंगे। घर में कोई मंगल कार्य हो सकता है। कलाकार लोगों के लिए यह उन्नति का समय है। परंतु महीने के शुरुआती दिन आपके लिए शुभ नहीं होंगे। सर्द–गर्म के कारण स्वास्थ्य में दिक्कत देखने को मिल सकती है। इसलिए खान–पान का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
महीने की शुरुआत में आपको अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी पकड़ बनी रहेगी। आपके काम के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मानसिक तनाव से राहत देखने को मिलेगी। रेस्टोरेंट व्यवसाय में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। परंतु आपके ऊपर कर्जा बढ़ सकता है। कोई भी लेन–देन करते वक्त सतर्कता बरतें। कहीं पर भी निवेश करने से पहले ध्यानपूर्वक छानबीन करें। अपना आवास स्थान बदल सकते हैं, परंतु अपने आय से ज्यादा खर्च न करें। प्रेम संबंधों में धोखेबाजी से बचें।
यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कार्य की दृष्टि से महीना शानदार रहेगा। सभी सुखों का अच्छा उपभोग करेंगे। इस माह आपके अंदर उमंग की लहर बहेगी। दोस्तों के साथ किसी आनंददायक यात्रा का विचार बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाएं। अपनी कमियों पर काम करें। परंतु इस माह यात्राओं में परेशानी उठानी पड़ सकती है। बच्चों की वजह से काफी धन खराब होगा। परिवार से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ी कठिनाई उठानी पड़ेगी। घर में सजावट के सामान पर बहुत ज्यादा खर्च होगा। घर की महिलाओं को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Astroscience Mobile App
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
कारोबार में नए संशोधन कर सकते हैं। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। जनता के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम शुरू हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के जीवन में उन्नति होगी। कृषि संबंधी कार्यों में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 24 जनवरी तक बुध मकर राशिस्थ होने के कारण आपके ऊपर काम का दबाव काफी रहने वाला है। प्रतियोगिताओं में असफलता मिलने के योग हैं। कारोबारियों को कर्जा संबंधी समस्याओं में फंसना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ मेला 2025
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
इस महीने आपको अपने बुजुर्गों से मिलने वाली संपत्ति के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। मित्रों के साथ अच्छे पल बिताएंगे। आपकी मनोकामनाएं इस महीने पूरी हो सकती हैं। घर की मरम्मत करवा सकते हैं। किसी बड़े व्यक्ति की तरफ से सहायता प्राप्त होगी। परंतु गले से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। पड़ोसियों से लड़ाई-झगड़ा न करें। धोखेबाज लोगों से दूरी बनाए रखें। इस महीने आपकी वाणी में कड़कपन रहेगा। लोगों की बातों पर ध्यान न दें। किसी भी कार्य को करें, सोच-विचार कर करें। शरीर में कमजोरी के हालात बन सकते हैं।
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
कार्य के दृष्टिकोण से महीना अच्छा रहने वाला है। समाज में लोगों में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आत्मबल मजबूत रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से खुश रहेंगे। कठिन कार्य करने के लिए चुनौतीपूर्ण माह है। तीसरे सप्ताह के बाद शेयर बाजार से काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। पिता के साथ मन की बातें अवश्य साझा करें। कार्यक्षेत्र में शत्रु बढ़ सकते हैं। दैनिक खर्चे बढ़ने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक संबंधों में कड़वाहट घुलने की आशंका है। परिवार के सदस्यों के साथ मेल–जोल बना कर रखें।
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
शेयर बाजार में पैसा लगाना इस माह लाभदायक होगा। परिवार में अच्छे से अपने सारे फर्ज निभा पाएंगे। बच्चों की पढ़ाई–लिखाई बहुत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से अच्छे परिणाम प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर सफलता मिल सकती है। विदेश जाने की योग बन सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों का पूरी निष्ठा से पालन कर पाएंगे। सत्कर्म के रास्ते पर पूर्ण रूप से समर्पित होंगे। परंतु महीने की शुरुआत में आपको गंभीरता और सहनशीलता का परिचय देना होगा। जीवनसाथी की इच्छाओं का सम्मान करें। हृदय से संबंधित रोगियों को अपना अत्यधिक ध्यान रखना चाहिए। पहले और दूसरे सप्ताह कारोबार में नकदी को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
व्यापार से संबंधित कार्यों में लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। किसी पॉलिसी वगैरह में निवेश लाभदायक साबित होगा। परिवार में खुशहाली की लहर बहेगी। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिल सकती है। अपने बड़े का आदर सम्मान करें एवं उनकी बातों का मान रखें। नौकरी वर्ग के लोगों को कार्यस्थल पर मान–सम्मान प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है। परंतु संतान पक्ष की तरफ से मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। मौसम बदलने की वजह से आपको बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में ज्यादा व्यय हो सकता है। गंदे लोगों की संगत से बचें।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
इस माह की शुरुआत में आप शॉपिंग कर सकते हैं। धन की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों के ऊपर ध्यान रखें। प्रेम संबंध मधुर बनेंगे। प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो घरवाले आपका साथ दे सकते हैं। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। संपत्ति को लेकर क्लेश खत्म होंगे। राशि स्वामी शनि की श्रेष्ठ स्थिति मीडिया और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उन्नति कारक साबित होगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। परंतु शत्रु वर्ग पर भरोसा न करें। व्यवसायिक मुद्दों में सोच-समझ कर अपने फैसले लें। अपने स्वभाव को थोड़ा नरम रखें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
महीने की शुरुआत में सहकर्मियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। नए दोस्त बनने की संभावना है। नए व्यापार की भी शुरुआत कर सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम विवाह करना चाहते हों तो घरवालों की अनुमति मिल सकती है। मेडिकल, कृषि और होटल से जुड़े कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। फाइनेंस और बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिए महीना काफी उत्तम है। परंतु महत्वपूर्ण कार्यों को महीने की शुरुआत में न करें। परिवार में कुछ कलह–क्लेश बन सकता है। काम करने के साथ–साथ आराम को भी महत्व दें। मन में अशांति बन सकती है। परिवार के क्लेश को शांति के साथ सुलझाएं। नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
वैवाहिक जीवन अच्छा बितेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले परिवार की सहमति लेना आवश्यक है। व्यवसाय में उन्नति करने के लिए उत्तम समय है। अपने लक्ष्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएं। विदेशी कंपनियों के किसी प्रोजेक्ट्स में शामिल हो सकते हैं। परिवार में प्रेम संबंध बने रहेंगे। परंतु इस माह कुछ गलत निर्णय आपको काफी पीछे धकेल सकते हैं। धन के मामले में सतर्क रहें। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोग सावधानीपूर्वक कार्य करें, अन्यथा निंदा का सामना करना पड़ सकता है। आलसी न बनें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9