मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
अपनी प्रतिभा पर संदेह न करें। रियल एस्टेट से संबंधित कार्यों में अच्छा फल मिल सकता है। कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। मित्रगणों की तरफ से मदद मिल सकती है। विवाह को लेकर चिंताएँ दूर होंगी।
यह भी पढ़ें: Best Lal Kitab Kundali
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
सरकारी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। समाज की तरफ से आपको मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। कला जगत से संबंधित जातकों को कुछ सीखने को मिल सकता है। आज का दिन आपका खुशनुमा निकलेगा।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज आपका मनोबल उच्चतम पर रहेगा। परिवार के लोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन दे सकते हैं। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक रूप से अच्छा समय है। जीवनसाथी के साथ सुख बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
समाज में आपको कुछ अप्रिय देखने को मिल सकता है। परिजनों की जरूरतों का ध्यान रखें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने स्वास्थ्य को हल्के में न लें। सिरदर्द जैसी समस्याएँ आपको परेशान कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
अपनी जीवनशैली को बदलने का प्रयास करें। कोई मंगल कार्य कर सकते हैं। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। अपने प्रभाव को समाज में बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा संबंध बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
अपने भविष्य को लेकर सक्रिय रहेंगे। कोई पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को नया रोजगार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।
यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
कोई नया निवेश करना चाहते हैं तो अच्छा समय है। अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च न करें। अपनी कार्यशैली में आपको परिवर्तन करने की आवश्यकता है। परिजनों को अधिक प्राथमिकता दें।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज शाम को किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। पूर्व की घटनाओं को सोचकर कुछ परेशान हो सकते हैं। कारोबार में कोई बड़ा निवेश न करें। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन आज खुश रहेगा।
यह भी पढ़ें: Premium Blue Sapphire Gemstone
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
परिजनों से आपको भरपूर सहायता मिलेगी। आय वृद्धि के लिए कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी बदलने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह से ही कोई कार्य करें।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले अपने परिजनों की राय अवश्य लें। सरकारी नौकरी वर्ग के जातकों के लिए आज का दिन अति शुभ है। आपके मनोबल में वृद्धि होगी।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज आपको भावनाओं में न बहकर अपने दिमाग से काम लेना है। आज आपका मन शांत रहेगा। घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आय वृद्धि के लिए कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
कार्यस्थल पर सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अपने कार्य आज आप समय से पूर्ण कर लें। किसी से दोस्ती सोच-समझकर करें। किसी नए कार्य में हाथ डालने से पहले पूरी जांच करवा लें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9