मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आपका दिन उत्साह से भरा हुआ होगा। आज आप लोगों को धार्मिक कार्यों के लिए प्रोत्साहित करेंगे। कार्यस्थल पर आप प्रशंसनीय कार्य करेंगे। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Remedies for Debt Free
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज आपके घर में कोई मंगल कार्य हो सकता है। सुरक्षित धन किसी बेकार के काम में खर्च हो सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है। पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज आपको नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। परंतु उसका परिणाम आपको अच्छा प्राप्त होगा। आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सगे-संबंधियों के साथ आज आपके संबंध खराब रह सकते हैं। दफ्तर में चौकस रहने की सलाह है। आर्थिक लेन-देन में ध्यानपूर्वक रहें। अनावश्यक खर्च करने से बचें।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
परिवारजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। सामाजिक लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज अधिक परिश्रम के कारण थकान महसूस कर सकते हैं। किसी नए निवेश के लिए दिन बहुत शुभ है। कोई अधूरा काम पूर्ण होने की संभावना है। कारोबार में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।
यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
अगर आप किसी उच्च पद पर कार्य कर रहे हैं तो आज आपके पास अधिक जिम्मेदारी रहेगी। आज आपको अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखने की सलाह है। मधुमेह के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह है।
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
पुराने विवादों में आप दोबारा उलझ सकते हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को नौकरी बदलने का निर्णय नहीं लेना चाहिए। बच्चों के भविष्य को लेकर मन में चिंतन बन सकता है। धन के मामले में सतर्क रहें।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज आप किसी उत्सव में भाग ले सकते हैं। बिगड़े हुए हालातों को आप अच्छे से संभाल लेंगे। कारोबार में आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार वालों के साथ सुखमय पल व्यतीत कर सकते हैं।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज आप अपनी संपत्ति का निवेश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको उत्तम कार्य के लिए सराहना मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में निवारण के लिए दिन अच्छा रहेगा। थकान महसूस कर सकते हैं।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में भागीदारी कर सकते हैं। नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। कारोबार में नई योजनाएँ बनाने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ कुछ अशांति हो सकती है। कार्यस्थल पर कुछ गड़बड़ होने की संभावना है। परिवार का ख्याल रखें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9