मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा। परिवार की तरफ से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्ब स्थापित करें, वापस आने पर उसे मंदिर में रख आएं।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आप अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों में सफल होंगे। आज आपके स्वभाव में गुस्से की अधिकता रहेगी। आपके कार्य क्षेत्र में आज हालात सामान्य बने रहेंगे। आज आप में कार्य को करने के लिए नवीन ऊर्जा का संचार होगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों की तरफ से भी आज हर संभव सहयोग की प्राप्ति होगी।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज तालमेल में मधुरता देखने को मिलेगी। आपको विदेश या विदेशी संबंधों से आज लाभ की प्राप्ति होगी। आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके वाणी के प्रभाव से आज आपके कार्य सफल होंगे तथा बड़े-बुजुर्गों का अच्छा सुख प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।
उपाय: आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें, और एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं जिससे आपके घर-परिवार का नाम रोशन होगा। आज के दिन परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे तथा पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा। आज किसी नई आर्थिक योजनाओं की सफलतापूर्वक शुरुआत होगी। आज आपका परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है, साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि आज आपके साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है।
उपाय: आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पड़ेगा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका काफी लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है जिससे दूसरों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आपको आज अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज आपको परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते हैं। संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े। आज आपके कार्य क्षेत्र के संबंध में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको आज किसी प्रकार की चिंता घेरे रहेगी।
उपाय: आज गले में सोना या पीला धागा धारण करें और काले कुत्ते को रोटी डालें।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है। आज आपके किसी व्यक्ति से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
उपाय: आज के दिन 8 केले मंदिर में रखकर आएं।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आज आपकी रुचि मनोरंजन के साधनों की तरफ होगी। आपका प्रभाव दूसरों पर अधिक रहेगा।
उपाय: आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में ऐसा न करें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी।
उपाय: आज के दिन एक मुट्ठी सौंफ, गुड़, व दो चुटकी केसर मंदिर में रखकर आएं।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है। आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें। आज आपको काम-काज के क्षेत्र में लाभ की कमी देखने को मिलेगी। आपको अपने कार्य को पूरा करने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
उपाय: आज के दिन भूलकर भी दूध, चावल, चांदी तथा पानी का दान न करें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9