मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Best Lal Kitab Kundali
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज के दिन आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। काम-काज में भी लाभदायक स्थिति बनी रहेगी। किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं। आज आप अपने से बड़े एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर-सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी। हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों। संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों।
यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी। आज आप में उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता क्षेत्र में आशातीत सफलता मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Premium Blue Sapphire Gemstone
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पड़ेगा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा और काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते हैं।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9