मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
किसी को बिना मांगे कोई राय न दें। आज आप कोई गड़बड़ कर सकते हैं जिसके कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।
यह भी पढ़ें: Best Lal Kitab Kundali
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज आपके मित्र आपसे नाराजगी दिखा सकते हैं। प्रियजनों के साथ कहीं शॉपिंग करने जा सकते हैं। आज आपका मनोबल उच्चतम पर रहेगा। आप अपने कारोबार में कोई नया नियम लागू कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
जीवन के पुराने अनुभवों का लाभ आपको मिलेगा। आज आपका व्यवहार खुशनुमा बना रहेगा जिसके कारण आप दूसरे लोगों को भी खुश रख पाएंगे। कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। शत्रुओं का भय खत्म होगा।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कार्यस्थल पर आपके खिलाफ राजनीति हो सकती है। व्यर्थ की बातों को लेकर तनाव न लें। अपने प्रियजन से बहस न करें। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए दिन बहुत शुभ है। अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज आपका दिन परेशानियों में बीत सकता है। आज आपके वाहन में कुछ गड़बड़ हो सकती है। कोई स्किल सीखने के लिए आप तत्पर हो सकते हैं। पेट से संबंधित समस्याएँ आपको परेशान कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
जीवनसाथी के साथ अपने संबंध अच्छे बनाए रखें। बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में अपने गुरुजनों का सहयोग नहीं मिल पाएगा। इसलिए आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान रखना चाहिए। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
व्यवसाय में कोई बड़ी डील क्रैक कर सकते हैं। अपनी कार्यशैली का अच्छा उपयोग कर पाएंगे। अपने भाई-बहनों के प्रति चिंता व्यक्त कर सकते हैं। प्रेमीजन के साथ आनंदमय पल बिता सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
किसी को धन उधार न दें, अन्यथा वापस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। किसी अनजान पर भरोसा न करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा। किसी को व्यर्थ में सलाह न दें। आज आपको तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Premium Blue Sapphire Gemstone
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। घर में सजावट के लिए नया सामान खरीद सकते हैं। कोई नई जमीन-जायदाद खरीद सकते हैं। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
दूर देश की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। घुटनों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। किसी को उधार दिया हुआ धन वापस नहीं मिलेगा। अत्यधिक क्रोध न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज आपको शुभ फल प्राप्त हो सकता है। आपके शत्रु आज आपके सामने पराजित हो सकते हैं। घर परिवार में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। राजनेताओं को आज समाज में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज आपको किसी रिश्तेदार के यहाँ किसी मंगल कार्य में जाना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों को आज अपने जरूरी कागजात संभाल कर रखने चाहिए। आज आप अपने कार्य करने की शैली में बदलाव कर सकते हैं।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9