मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
कार्यस्थल पर आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। मित्रगणों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli Upay for Career Growth
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
अपने समय का मूल्य पहचानें। किसी दूसरे के कारण अपने कार्य न बिगड़ने दें। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आपके खुशनुमा व्यवहार के कारण सभी लोग आपसे खुश रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज कार्यक्षेत्र में आपको उत्तम फल प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ सुखमय पल व्यतीत करेंगे। व्यवसाय के लिए कहीं दूर देश यात्रा करने की योजना बन सकती है। भावनात्मक तरीके से सोचने से आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
परिवार में सब कुछ अनुकूल रहेगा। जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। गृहस्थी में चल रही समस्याएं दूर होंगी। अपने मन और रुचि के अनुसार कार्य करना आपके लिए लाभदायी साबित होगा।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज का दिन आपका उत्तम रहने वाला है। कारोबारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। आज आप एक नई ऊर्जा से अपने कार्य को पूर्ण करेंगे। मौसम के बदलने के कारण आपको किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज के दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है। प्रेमीजन के साथ कुछ निराशा हो सकती है। किसी अप्रिय घटना को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
व्यर्थ की बातों से अपने आप को दूर रखें। अपने लिए हुए निर्णयों पर अटल रहें। लोग आपकी काबिलियत की प्रशंसा करेंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। संपत्ति के लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
पति-पत्नी के बीच में संबंध मजबूत बनेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। आज आप धार्मिक रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। शेयर मार्केट से अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज का दिन आपका काफी व्यस्त रहेगा। काफी दिन से चल रहे तनाव से छुटकारा मिलेगा। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को नौकरी मिल सकती है। मेहनत कर रहे विद्यार्थियों को इच्छानुसार फल प्राप्त होगा।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी के साथ बहसबाजी हो सकती है। माता का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ रह सकता है। व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें। परिजनों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। आज कार्य आपके अनुसार पूर्ण नहीं होंगे।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आपको अपनी दिनचर्या में सुधार करने की आवश्यकता है। परिवार का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। सरकार से जुड़े कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। मानसिक तौर पर आप शांति अनुभव करेंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। परिजनों के साथ कहीं धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9