20 february 2025 horoscope

20 February 2025 Daily Horoscope - Aaj Ka Rashifal

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,

 

आज आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। आपकी योजनाएं आज सफल रहेंगी तथा आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli Remedies for success

 

वृषभ (Taurus) - , , , , वा, वी, वु, वे, वो

 

आज आपका किसी परिचित के कारण धन हानि हो सकता है। आपका बिना कारण किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकता है तथा बिना कारण आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है।

 

उपाय: आज के दिन गले में किसी भी प्रकार की स्फटिक, रुद्राक्ष, तुलसी आदि की माला न पहनें और नाक साफ रखें।

 

यह भी पढ़ें: Astroscience App

 

मिथुन (Gemini) - , की, कु, , , के, को,

 

ईश्वर की आराधना करने से आज आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी तथा भाग्य से भी आज अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन आपको परिवार के सदस्यों की ओर से भी संपूर्ण सहयोग की प्राप्ति होगी। धन के संबंध में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

उपाय: आज के दिन पीला सूती रूमाल का प्रयोग करें।

 

यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra

 

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

आज घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परंतु आज आपके साथ किसी प्रकार की धन हानि की घटना हो सकती है। आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप भी लग सकता है।

 

उपाय: आज के दिन शरीर के बाएं हाथ पर सोना धारण करें।

 

यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra

 

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

अपने से बड़े का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। आज आपको भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा जिससे कार्य क्षेत्र में उत्तम सफलता प्राप्त होगी।

 

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, , , ठे, पे, पो

 

आज आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी तथा शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। काम-काज में आज लाभदायक स्थिति बनी रहेगी। परंतु आपको या परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

उपाय: आज गले में पीला धागा या सोना अवश्य धारण करें।

 

यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।

 

उपाय: आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें। 

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है।

 

उपाय: आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे। 

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, , , भे

 

आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पड़ेगा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपके व्यवहार में आज गुस्सा देखने को मिलेगा।

 

उपाय: आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते हैं।

 

उपाय: आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाएं तो आपके लिए शुभ रहेगा। 

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो,

 

आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं।

 

उपाय: आज धर्म स्थान में गुड़, दो चुटकी केसर, एक मुठ्ठी सौंफ रखकर आएं।

 

मीन (Pisces) - दा, दु, , , दे, दो, चा, चि

 

आज आपको अपने कार्य में अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके मन में पढ़ाई-लिखाई के प्रति सकारात्मक विचार बनेगा। आज आपकी भेंट किसी सगे-संबंधी से हो सकती है।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.