मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
टेक्निकल वर्ग के लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। बच्चे अपनी पढ़ाई-लिखाई को लेकर काफी गंभीर रह सकते हैं। कार्यस्थल पर अपना प्रभाव बनाए रखें।
यह भी पढ़ें: Best Lal Kitab Kundali
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
अपने स्वास्थ्य का अत्यधिक ध्यान रखें, अन्यथा शरीर को हानि हो सकती है। सुबह की सैर करना आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। आज आपको तनाव लेने से बचना चाहिए। प्रेमीजन आपसे विश्वासघात कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज आपके दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। किसी जानकार के द्वारा आपको कारोबार में आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। अपनी आय में वृद्धि करने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
जीवनसाथी के साथ आज का दिन खुशनुमा बितेगा। राजनीतिक लोगों को समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत की प्रशंसा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में अच्छा मन लगेगा। माता के साथ कुछ अनबन हो सकती है। आज आपको किसी से उधार धन नहीं लेना है। व्यवसाय में आज कोई अनुबंध न करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
अधिक गर्मी के कारण चक्कर आ सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई योजनाओं का लाभ उठाएंगे। आपको अपना जीवन सादा रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
मित्रगणों के बीच में आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है। कोई नया कार्य करेंगे तो पूर्णत: मन लगेगा। आज आपको कोई रहस्य पता लग सकता है। प्रेमीजन के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
समाज में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। आज आप कलात्मक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। आपकी मीठी वाणी लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगी। व्यवसाय में आपको अधिक मेहनत करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Premium Blue Sapphire Gemstone
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
अपने व्यापार में वृद्धि के लिए आप अधिक प्रयास कर सकते हैं। जिसके कारण समाज में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। लंबे समय से चल रही कार्यों में रुकावटें दूर होंगी। आज आप सोशल मीडिया का अच्छा उपयोग कर सकते हैं।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
तकनीकी वर्ग से जुड़े लोगों को समस्या हो सकती है। कहीं दूर देश की यात्रा से आपको बचना चाहिए। अपनी संगति को गलत न रखें, अन्यथा बुरा परिणाम भोगना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
कार्यस्थल पर चल रही समस्याएँ दूर हो सकती हैं। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए आपको सराहना मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
घर की सजावट के ऊपर अधिक धन खर्च न करें। आज घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। राजनेताओं को सम्मान मिल सकता है। समाज से जुड़े कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से आपकी मुलाकात हो सकती है।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9