मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज का दिन आपके लिए विशेष होगा। घर में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशियां बढ़ेंगी। नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। वरिष्ठ सदस्य आपसे सलाह ले सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कहीं बाहर जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। मन की बात किसी से साझा करने से बचें।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
गृहस्थ जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं, जीवनसाथी से किसी बात पर असहमति संभव है। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे, जिससे मनोबल बढ़ेगा। व्यापार में प्रगति होगी, लेकिन लेनदेन में सावधानी बरतें।
उपाय: शनिदेव की पूजा करें।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज का दिन व्यस्त रहेगा। घर के नवीनीकरण पर खर्च संभव है। बॉस आपको नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में उलझनें आ सकती हैं। जन्मदिन या नामकरण जैसे आयोजनों की तैयारी शुरू हो सकती है।
उपाय: जल का दान करें।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में बड़ा टेंडर मिलने से खुशी होगी। घूमने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
जो लोग विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें अवसर मिल सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को मित्रों की मदद से अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक निर्णय सोच-समझकर लें। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
उपाय: सिंह देव की पूजा करें।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
धन संबंधी मामलों में दिन अनुकूल है। कला क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बॉस का भरोसा मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
व्यापार में सूझबूझ दिखाएंगे। जीवनसाथी की सलाह लाभदायक होगी। पारिवारिक मामलों को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करेंगे। वाद-विवाद की स्थिति में चुप रहना बेहतर होगा, अन्यथा कानूनी परेशानी हो सकती है।
उपाय: तुलसी के पौधे की पूजा करें।
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज सोच-समझकर कार्य करें। दूसरों के मामलों में बेवजह न बोलें। राजनीति में नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिन्हें पहचानना आवश्यक है। कार्यस्थल पर प्रमोशन मिलने से खुशी होगी।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। प्रेम और सहयोग की भावना मन में बनी रहेगी। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। पुराना लेनदेन चुकता होगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
बढ़ते खर्चे चिंता का कारण बन सकते हैं। नया मकान खरीदने के लिए लोन लेने की योजना कुछ समय के लिए टालें। किसी से उधार लिया वाहन न चलाएं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं, लेकिन बजट का ध्यान रखें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
नौकरी में बदलाव के इच्छुक हैं तो आवेदन कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। काम में मन लगेगा। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। नया वाहन खरीद सकते हैं।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
व्यापार में उतार-चढ़ाव के कारण मनमाफिक लाभ नहीं मिलेगा। अजनबियों पर भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है। कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेंगे।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9