वैशाख विशेष अक्षय तृतीया के शुभ दिन को कैसे मनाएं ?

वैशाख विशेष अक्षय तृतीया के शुभ दिन को कैसे मनाएं ?

पंचांग अनुसार वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष पर पड़ने वाली अक्षय तृतिया वर्ष में महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन ख़रीदे जाना वाला सोना और चांदी सुख, समृद्धि, धन और वैभव से घर को संपन्न करता है। इस वर्ष 2023 को यह 22 अप्रैल को मनाई जाएगी। वैशाख महीने में पड़ने वालो त्योहारों में इस महत्वपूर्ण दिन भी कई कार्यों की शुरुआत की गयी थी। जिसके कारण, इस दिन को शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त 22 अप्रैल 2023 की सुबह 07:49 बजे से शुरू हो कर और 23 अप्रैल 2023 को सुबह 07:47 बजे समाप्त होगा।

वैदिक तथ्य
प्राचीन तथ्यों के अनुसार, भगवान गणेशजी और वेदव्यास जी ने इस दिन महाकाव्य महाभारत को लिखना प्रारम्भ किया था। इस महत्वपूर्ण दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। पांडवो को श्री कृष्ण द्वारा अक्षय पात्र भी इसी दिन प्राप्त हुआ था। इसके साथ, देवी अन्नपूर्णा का जन्म भी इसी दिन हुआ था। इस दिन की विशेषता, भगवान कुबेर को माँ लक्ष्मी द्वारा "धन के देवता" के रूप में कार्य सौंपा गया।

अक्षय तृतीया पर किये जाने वाले उपाय:
जातक इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अनुकम्पा कर उनका उपवास भी रखा जाता है। इस विशेष दिन जल के पात्र में तुलसी की पत्तियां डाल कर घर, ऑफिस व व्यापार स्थल पर इस जल का छिड़काव किया जाता है। भगवान कृष्ण को चन्दन का लेप भी लगाया जाता है। गुलाब के पुष्प व शुद्ध जल से आचमन कर प्रभु का ध्यान कर दिन को सुखमय बनाएं। निम्नलिखित वस्तुओं व अनुष्ठान से धन और समृद्धि को आकर्षित करे।
- इस दिन श्रीफल "लघु नारियल" को लाल कपडे में बांध कर अपनी तिजोरी में रखने से धन में वृद्धि होती है।
- आप इस दिन तिजोरी में कुबेर यन्त्र पूरी पूजा- अनुष्ठान के बाद स्थापित कर सकते है।
- चांदी की डिब्बी में शंखपुष्पी की जड़ की विधिवत पूजा कर इसके प्रतिष्ठित कर धन के स्थान या तिजोरी में रखे।
- इस विशेष दिन भूलकर भी लोहे से सम्बंधित वस्तुएं न ख़रीदे। यह शनि की प्रतिकूल दृष्टि का कारण बनता है।
Back to blog

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.