सूर्य-ग्रहण-2024

सूर्य ग्रहण 2024 : जानें कब और कितने बजे लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण - Astroscience

सूर्य और चन्द्र ग्रहण वैसे तो भौगोलिक और प्राकृतिक घटनाएं है लेकिन ज्योतिष के अनुसार ग्रहण की घटना अशुभ मानी जाती है। इस साल की शुरुआत में पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल महीने में लगा था और अब आने वाले दिनों में दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है, इसलिए एस्ट्रोसाइंस के इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम आपको इस साल के आखिरी और सबसे लम्बे सूर्य ग्रहण से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करने जा रहे हैं। 

 

इस दिन लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

 

2 अक्टूबर, दिन बुधवार को इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, भारत में यह सूर्य ग्रहण रात के 9 : 13 बजे से शुरू होकर देर रात 3 : 17 बजे समाप्त होगा यानी ग्रहण की पूरी अवधि 6 घंटे 4 मिनट की रहेगी। इतनी लंबी अवधि होने के कारण यह 21 वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा।

 

भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा इसलिए ग्रहण का सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। 

 

वलयाकार रहेगा यह सूर्य ग्रहण

 

जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से होकर गुजरता है तो यह स्थिति सूर्य ग्रहण कहलाती है लेकिन इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण “वलयाकार” होगा। 

 

वलयाकार सूर्यग्रहण में चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से होकर गुजरता है लेकिन चंद्रमा सूरज को पूरी तरह ढ़कने में असमर्थ होता है जिससे चंद्रमा के चारों और एक “अग्नि वलय” बन जाता है इसलिए इसे  “अग्नि वलय ग्रहण” भी कहा जाता है, यह बहुत ही अनोखी और दुर्लभ घटना है जो एक आकर्षक दृश्य प्रदान करती है।

 

इन चार राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का विशेष प्रभाव

 

ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव देश दुनिया के साथ मनुष्य जीवन पर भी विशेष रूप से पड़ता है और  2 अक्टूबर को लगने जा रहे सूर्य ग्रहण से यह चार राशियां विशेष रूप से प्रभावित होने वाली है:

 

मेष राशि :- मेष राशि के जातकों को इस समय आर्थिक नुकसान या कोई बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है इसलिए सावधानी बरतें।

 

मिथुन राशि :- मिथुन राशि के जातकों को अपने कार्यों में आपको असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

कर्क राशि :-  कर्क राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के कारण सेहत संबंधी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है या उन्हें कोई बुरी खबर मिल सकती है।

 

तुला राशि :- इन राशि के जातकों को कामकाज से सम्बंधित परेशानिया आ सकती है, इसलिए सोच समझकर ही किसी फैसले पर पहुचें।

 

हम आशा करते हैं की एस्ट्रोसाइंस के इस ब्लॉग के माध्यम से आपको सूर्य ग्रहण से संबंधित नवीन जानकारियाँ  प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
Back to blog

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.